किसान भाइयों, अगर आप भी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत काम का है। हम आपको बताते हैं कब किस्त आएगी, कौन-कौन से किसान इसे समय पर पा सकते हैं और किनके खाते में थोड़ी देर हो सकती है।
पीएम किसान योजना 21वीं किस्त 2025 – कब आएगी?
दीपावली से पहले पीएम किसान की 21वीं किस्त मिलेगी या नहीं?
किसान भाइयों, हर साल दीपावली के आसपास सरकार कुछ राहत राशि देती है। मिडिया में चर्चा है कि इस बार भी केंद्र सरकार दीपावली से पहले 21वीं किस्त के रूप में किसानों को तौहफा दे सकती है।
लेकिन ध्यान रहे, अधिकारिक तारीख की घोषणा अभी बाकी है।
3 राज्यों के किसानों को मिली एडवांस किस्त
दिलचस्प बात यह है कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के किसानों को पहले ही 21वीं किस्त मिल गई है। इन तीन राज्यों में करीब 27 लाख किसानों के खाते में 2000 रुपये की राशि भेज दी गई है।
इसका कारण हाल ही में आई बाढ़ से हुए नुकसान के लिए राहत राशि के रूप में एडवांस भुगतान किया गया।
पीएम किसान 21वीं किस्त – किन किसानों को हो सकती है अटक
अगर आपकी e-KYC अधूरी है या बैंक डिटेल्स सही नहीं हैं, तो आपकी 21वीं किस्त रुक सकती है। इसे रोकने के लिए:
-
e-KYC पूरा करें – pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर OTP के जरिए या नजदीकी CSC सेंटर जाकर बायोमेट्रिक KYC करवा सकते हैं।
-
बैंक डिटेल्स चेक करें – IFSC कोड, अकाउंट स्टेटस और आधार लिंकिंग सही है या नहीं।
कुल मिलाकर
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त अक्टूबर के अंत या नवंबर के पहले सप्ताह तक किसानों के खाते में आने की संभावना है।
-
हिमाचल, पंजाब और उत्तराखंड के किसानों को पहले ही एडवांस में पैसा मिल गया।
-
अगर आपकी e-KYC या बैंक डिटेल्स सही नहीं हैं तो इसे तुरंत अपडेट करें।
-
आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा करें, तभी पूरी जानकारी पक्की होगी।
किसान भाइयों, इस जानकारी को अपने दोस्तों और गांव के लोगों के साथ भी शेयर करें ताकि सबको सही अपडेट मिल सके।
पीएम किसान योजना 21वीं किस्त के लिए जरूरी लिंक
| जानकारी | लिंक |
|---|---|
| पीएम किसान योजना ऑफिशियल वेबसाइट | pmkisan.gov.in |
| पीएम किसान योजना लाभार्थी स्थिति | Beneficiary Status |
Yojana Helper