महाराष्ट्र निर्माण श्रमिक पेंशन योजना 2025 ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व आवश्यक दस्तावेज की पूरी जानकारी
Maharashtra Construction Workers Pension Scheme 2025 - महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए एक बहुत ही सराहनीय पहल की है। अब इन श्रमिकों को भी बुजुर्गावस्था में आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए पेंशन दी जाएगी। "महाराष्ट्र निर्माण श्रमिक पेंशन योजना 2025" के तहत पात्र श्रमिकों को 12,000 रुपये सालाना की पेंशन प्रदान की जाएगी।

महाराष्ट्र निर्माण श्रमिक पेंशन योजना 2025 का उदेश्य
इस योजना का उद्देश्य महाराष्ट्र के निर्माण श्रमिकों को वृद्धावस्था में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। यह योजना उन श्रमिकों के लिए खासतौर पर तैयार की गई है, जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं और रिटायरमेंट के बाद कोई नियमित आय नहीं होती।
Maharashtra Construction Workers Pension Scheme 2025 - Key Points
विषय | विवरण |
---|---|
योजना का नाम | महाराष्ट्र निर्माण श्रमिक पेंशन योजना 2025 |
शुरू करने वाला विभाग | महाराष्ट्र भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड |
लाभार्थी | पंजीकृत निर्माण श्रमिक |
पेंशन राशि | ₹12,000 प्रतिवर्ष (₹1000 प्रतिमाह) |
आयु सीमा | न्यूनतम 60 वर्ष |
आवेदन की स्थिति | जल्द शुरू होने की संभावना |
फंडिंग | बोर्ड के संसाधनों से, राज्य सरकार पर कोई वित्तीय भार नहीं |
कौन-कौन लाभ उठा सकते हैं?
इस योजना का लाभ उठाने के लिए श्रमिकों को निम्नलिखित पात्रता मापदंड को पूरा करना होगा:
आवेदक निर्माण श्रमिक होना चाहिए।
श्रमिक को महाराष्ट्र भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत होना चाहिए।
आवेदक की उम्र कम से कम 60 वर्ष होनी चाहिए।
पति-पत्नी दोनों यदि पंजीकृत श्रमिक हैं, तो दोनों को अलग-अलग पेंशन मिलेगी।
यदि श्रमिक की मृत्यु हो जाती है, तो पति या पत्नी को पेंशन ट्रांसफर की जाएगी।
ऐसे श्रमिक जो EPF या ESI स्कीम के तहत पहले से लाभान्वित हैं, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
योजना में आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
आधार कार्ड की फोटोकॉपी
महाराष्ट्र भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड का पंजीकरण प्रमाण पत्र
जन्म प्रमाण पत्र या आयु प्रमाण
पासपोर्ट साइज फोटो
बैंक पासबुक की कॉपी
निवास प्रमाण पत्र
जीवन प्रमाण पत्र (हर वर्ष)
मृत्यु प्रमाण पत्र (यदि पेंशन ट्रांसफर किया जाना है)
महाराष्ट्र निर्माण श्रमिक पेंशन योजना 2025 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? - How To Apply Online
इस योजना का पूरा आवेदन और पेंशन वितरण प्रक्रिया इंटीग्रेटेड कंप्यूटर सिस्टम से ऑनलाइन मैनेज किया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार होगी:
महाराष्ट्र भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
“पेंशन योजना” सेक्शन में जाएं।
रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन पत्र भरें और सबमिट करें।
वेरिफिकेशन के बाद आपको पेंशन नंबर सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।
सर्टिफिकेट जारी होते ही पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।
पेंशन सर्टिफिकेट और जीवन प्रमाण पत्र
एक बार आवेदन स्वीकृत हो जाने के बाद श्रमिक को पेंशन नंबर सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। यह सर्टिफिकेट मिलने के दिन से ही पेंशन शुरू हो जाएगी। इसके अलावा हर साल श्रमिक को अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लाभार्थी जीवित है।
पति-पत्नी दोनों को लाभ
यह योजना इस मायने में भी खास है कि यदि पति और पत्नी दोनों निर्माण श्रमिक हैं और दोनों का पंजीकरण हुआ है, तो दोनों को अलग-अलग पेंशन मिलेगी। साथ ही अगर एक की मृत्यु हो जाती है, तो दूसरा पेंशन प्राप्त करता रहेगा।
कितने श्रमिकों को होगा लाभ?
वर्तमान में महाराष्ट्र में लगभग 37 लाख पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं और लगभग 16 लाख श्रमिकों को पंजीकरण नवीनीकरण कराना बाकी है। सरकार का अनुमान है कि इस योजना से 50 लाख से अधिक श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा।
श्रमिकों की प्रतिक्रिया
हालांकि यह पेंशन केवल ₹1000 प्रतिमाह की है, फिर भी श्रमिक इसे बड़ी राहत मान रहे हैं। जैसे कि मीराबाई नामक एक महिला श्रमिक ने बताया कि उनके पति की मृत्यु एक निर्माण स्थल पर दुर्घटना में हो गई थी। अब वह खुद बोर्ड की सदस्यता का नवीनीकरण करवा रही हैं ताकि पेंशन योजना का लाभ मिल सके।
निष्कर्ष
महाराष्ट्र निर्माण श्रमिक पेंशन योजना 2025 एक स्वागत योग्य कदम है। इससे राज्य के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। यदि आप या आपके परिवार में कोई निर्माण श्रमिक है, तो समय रहते रजिस्ट्रेशन करवा लें और पेंशन योजना का लाभ उठाएं।
Maharashtra Construction Labor Pension Scheme Important Links
विवरण | लिंक |
---|---|
आधिकारिक वेबसाइट | mahabocw.in |
जीवन प्रमाण पत्र सेवा | jeevanpramaan.gov.in |
अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपने साथियों और परिचित श्रमिकों तक जरूर पहुंचाएं ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ ले सकें।