सीएम कृषक समृद्धि योजना 2025: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व आवश्यक दस्तावेज की पूरी जानकारी
CM Krishak Samridhi Yojana 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने और उन्हें कर्ज के बोझ व साहूकारों के शोषण से बचाने के लिए सीएम कृषक समृद्धि योजना 2025 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत लघु और सीमांत किसानों को 6% ब्याज दर पर ₹6 लाख तक का दीर्घकालीन कर्ज प्रदान किया जाएगा। योजना को सहकारिता विभाग द्वारा प्रदेश भर में लागू किया जाएगा।

सीएम कृषक समृद्धि योजना 2025 का उद्देश्य
किसानों को सस्ती दर पर कर्ज मुहैया कराना।
साहूकारों की निर्भरता से छुटकारा दिलाना।
खेती के अलावा कृषि आधारित व्यवसायों को बढ़ावा देना।
लघु और सीमांत किसानों की आय में वृद्धि करना।
ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करना।
त्तर प्रदेश के किसानों का प्रोफाइल
किसान वर्ग | परिभाषा | अनुमानित प्रतिशत |
---|---|---|
सीमांत किसान | 1 हेक्टेयर से कम भूमि वाले | 78% |
लघु किसान | 1 से 2 हेक्टेयर भूमि वाले | 14% |
कुल किसानों की भागीदारी | इन दोनों वर्गों से | 92% |
प्रदेश में लगभग 2.86 करोड़ किसान हैं, जिनमें से अधिकांश सीमांत और लघु किसान हैं। इन किसानों के पास छोटी जोत होने के कारण वे पारंपरिक खेती से पर्याप्त आमदनी नहीं कर पाते।
सीएम कृषक समृद्धि योजना 2025 की खास बातें
कर्ज की राशि: अधिकतम ₹6 लाख
ब्याज दर: सिर्फ 6%
कर्ज की अवधि: दीर्घकालीन (लंबे समय तक चुकाने की सुविधा)
लाभार्थी: उत्तर प्रदेश के लघु और सीमांत किसान
कर्ज उपलब्ध कराने वाली संस्था: यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक
कृषक समृद्धि योजना के लिए पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
किसान के पास 1 से 2 हेक्टेयर तक कृषि भूमि होनी चाहिए।
किसान लघु या सीमांत श्रेणी में आता हो।
बैंक का पिछला कोई कर्ज डिफॉल्ट में न हो।
कृषक समृद्धि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़ - Required Documents
योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को नीचे दिए गए दस्तावेज जमा करने होंगे:
आधार कार्ड
भूमि संबंधी दस्तावेज (खतौनी या भूमि रसीद)
निवास प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
बैंक खाता विवरण (IFSC सहित)
मोबाइल नंबर
आय प्रमाण पत्र
सीएम कृषक समृद्धि योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही आरंभ की जाएगी। संभावित प्रक्रिया निम्न प्रकार हो सकती है:
आधिकारिक पोर्टल पर जाएं – (जल्द उपलब्ध होगा)
योजना सेक्शन में जाएं – ‘सीएम कृषक समृद्धि योजना 2025’ पर क्लिक करें
रजिस्ट्रेशन करें – आधार नंबर व मोबाइल नंबर से OTP के ज़रिए
ऑनलाइन फॉर्म भरें – सभी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें
फॉर्म सबमिट करें – और आवेदन की पावती प्राप्त करें
आवेदन की स्थिति ट्रैक करें – आवेदन नंबर से
CM Krishak Samridhi Yojana 2025 में आवेदन कैसे करें
यदि आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो आप योजना के लिए निकटतम सहकारी बैंक या ग्राम विकास बैंक शाखा में जाकर आवेदन कर सकते हैं:
सबसे पहले किसान को बैंक की नजदीकी शाखा से फॉर्म लेना है.
form में जानकारी भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें
इसके बाद शाखा से संबंधित अधिकारी के पास form को जमा करें
form जमा करने के बाद अधिकारी से रसीद प्राप्त करें
अल्पकालीन बनाम दीर्घकालीन कर्ज
विवरण | अल्पकालीन कर्ज | दीर्घकालीन कर्ज |
---|---|---|
ब्याज दर | लगभग 3% | 6% |
अवधि | 1 वर्ष | 5 वर्ष या उससे अधिक |
उद्देश्य | मौसमी खेती | कृषि आधारित उद्यम, सिंचाई, डेयरी आदि |
पुनर्भुगतान दबाव | अधिक | कम |
CM Krishak Samridhi Yojana 2025 का लक्ष्य और वित्तीय सहायता
सरकार का लक्ष्य है कि अगले 5 वर्षों में कम से कम 4 लाख किसानों तक इस योजना का लाभ पहुंचाया जाए। इसके लिए यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक को सरकार से लगभग ₹450 करोड़ की वित्तीय सहायता मांगी गई है ताकि ब्याज सब्सिडी दी जा सके।
CM Krishak Samridhi Yojana 2025 से संभावित लाभ
खेती के अलावा उद्यम स्थापित करने का अवसर
आत्मनिर्भरता में बढ़ोत्तरी
आर्थिक स्थिति में सुधार
ग्रामीण क्षेत्रों में नई आर्थिक गतिविधियों का आरंभ
रोजगार के नए अवसर
निष्कर्ष - CM Krishak Samridhi Yojana 2025
सीएम कृषक समृद्धि योजना 2025 उत्तर प्रदेश सरकार की एक क्रांतिकारी पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य के लघु और सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। यह योजना किसानों को दीर्घकालीन कर्ज की सुविधा प्रदान कर न केवल उनकी खेती को मजबूत बनाएगी, बल्कि उन्हें कृषि आधारित अन्य क्षेत्रों में भी आत्मनिर्भर बनने का मौका देगी।
यदि आप एक लघु या सीमांत किसान हैं, तो CM Krishak Samridhi Yojana 2025 का लाभ जरूर उठाएं और समय पर आवेदन करें। जैसे ही ऑनलाइन पोर्टल लाइव होगा, हम आपको अपडेट देंगे।